प्रदर्शनी में हरियाणा ही नहीं उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड से लोग अपने परिवार के लिए शूज खरीदने पहुंचते हैं
करनाल, आशुतोष गौतम ( 3 मार्च ) रेलवे रोड पर स्थित लिबर्टी शूज कंपनी द्वारा लिबर्टी पार्क के सामने होली की महासेल का शानदार आगाज हो गया है। कंपनी के रिटेल हेड रामनाथ ने किस महासेल का शुभारंभ किया। इस बार महासेल की खास बात यह होगी कि ग्राहकों को रियायती दरों पर जूतों की नई वैरायटी उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी में हरियाणा ही नहीं उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड से लोग अपने परिवारके लिए शूज खरीदने के लिए पहुंचते हैं। यह जानकारी लिबर्टी ग्रुप जनसंपर्क अधिकारी वीपी सिंह ने देते हुुए बताया कि लिबर्टी द्वारा 4 दशको से अधिक लंबे समय से करनाल के लोगों को इंटरनैशनल गुणवत्ता वाले उत्पाद देने के लिए महासेल का सिलसिला चलाया जा रहा है। यह एक तरह का मेला चलता है। यहां पर लोग अपने रिश्तेदारों के साथ साल भर के लिए जूते, चप्पल खरीदने के लिए आते हैं। करनाल में इस सेल का इंतजार लोगों को होली और दीपावली पर रहता है। उत्तर भारत में इस तरह की सेल पहली बार लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि लिबर्टी का करनाल के साथ पीढिय़ों पुराना नाता रहा है। यहां पर पाल बूट हाउस के नाम से 1944 में कारोबार शुरू किया था। उसके बाद यह बूट हाउस लिबर्टी कंपनी के रूप में 1954 में परिवर्तित हो गया।आज यह कपंनी इंटरनैशनल ब्रांड बन चुकी हैं। करनाल की पहचान अंतराष्ट्रीय जगत में लिबर्टी द्वारा भी होती है। इतने बढ़े स्तर पर पहुंचने के बाद भी लिबर्टी के एमडी करनाल के लोगों को नहीं भूले हैं। उनका सामाजिक सरोकार करनाल के साथ मजबूत है। यही कारण है कि वह रियायती दरों पर यहां के लोगों को इंटरनैशनल उत्पाद मुहैया करवाते हैं। इस महासेल का मुख्य आकर्षण एक ही छत के नीचे पूरे परिवार के लिए पसंदीदा सामान मिलेगा। जूतों के अलावा स्कूल बैग, जुराबें, ट्रेवल बैग, बैकपैक, बैल्ट व अन्य फुटवियर ऐसेसरीज भी उचित दामों पर उपलब्ध होंगी। यहां उल्लेखनीय है कि लिबर्टी की महासेल को लेकर करनाल ही नहीं आस पास के क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह रहता है। लिबर्टी महासेल में दूर दराज से लोग खरीददारी करने परिवार सहित आते हैं। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए लिबर्टी की ओर से बेहतरीन पार्किंग की सुविधा की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। असमाजिक तत्वों से बचाव के लिए हर कोई सीसीटीवी की निगरानी में रहता है। यहां कोई भी आकर बेझिझक शॉपिंग कर सकता है।