महात्मा गांधी जयंती कांग्रेस सेवा दल ने कुटलैहड़ के मकरेड गांव में मनाई गई
BHT News, una ( 3 अक्टूबर ) राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल ने कुटलैहड़ के मकरेड गांव में मनाई और उनको याद किया । ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल के दौलत राम ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार है । यह सरकार गांधी विरोधी और संविधान विरोधी है नाथूराम गोडसे को मानने वाली है। इसलिए आज गांधी जी के सपनों के भारत को अपने मित्र अदानी और अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है। जिस भारत को गांधी जी ने आजाद कराया था उसको फिर गुलाम बनाने की तैयारी हो गई है। जब भारत आजाद हुआ था तो हमारे पास एक सुई बनाने की ताकत नहीं थी महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत आजाद हुआ और कांग्रेस की सरकार बनी गांधी जी के सपने साकार होने शुरू हुए और आज हमारे पास अग्निपथ मिसाइल बनाने की ताकत वह परमाणु बम बनाने की शक्ति हमारे पास मौजूद है। कांग्रेस ने देश को सब कुछ दिया जिन चीजों से देश विकसित होता है तमाम हॉस्पिटल बनाए आईआईटी बनाई डिग्री कॉलेज बनाए दूरसंचार क्रांति लाई बैंकों का निजी करण खत्म किया राष्ट्रीयकारण किया और और देश की जनता के लिए रोजगार पैदा किए देश से गरीबी को मिटाने का काम किया। जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश की जनता खुशहाल थी और आज महंगाई चरम पर है जनता परेशान है देश का अन्नदाता परेशान है बेरोजगारी चरम पर है जंगलराज कायम है। इस मौके पर ऐसी सेल के प्रधान तरसेम एक्स प्रधान रमेश बंग जोगराज सीताराम शादी लाल ओंकार सिंह सेवा दल के सचिव बलवंत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल दौलत राम उपस्थित थे






























