नई दिल्ली में होगा संस्कृत भारती का प्रथम विश्व संस्कृत सम्मेलन
बीबीएन12 अक्तूबर,‘पाठयेम संस्कृतं जगति सर्वमानवान’ इसी ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए जन-जन में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने एवं शास्त्रपरम्परा के संरक्षण हेतु संस्कृत भारती प्रयासरत है । इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. भक्तवत्सल शर्मा ने बताया कि 9, 10 एवं 11 नवम्बर को भारत की राजधानी नई दिल्ली (छतरपुर) में विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इस सम्मेलन का उद्देश्य विश्वभर में लोगों द्वारा संस्कृतभाषा को बढावा देना, संरक्षित करना एवं व्यवहार में लाना है । इस सम्मेलन में देशभर 593 जिले एवं अमेरिका सहित 17 देशों के कार्यकर्ता भाग लेंगे । साथ ही उन्होनें बताया कि इस सम्मेलन में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री तथा अनेक केन्द्रीय मन्त्रियों सहित अनेकों गणमान्य विद्वानों के उपस्थित रहने की सम्भावना है । एतदर्थ बिना समय बिताये सभी दायित्ववान् कार्यकर्ता, प्रबन्धकादि अपना पञ्जीकरण 15 अक्तूबर से पूर्व अवश्य करवायें एवं सहयोग की भावना के साथ सम्मेलन को और अधिक सामर्थ्यवान् बनाएं। ऑनलाइन पञ्जीकरण संस्कृतभारती की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर कर सकते हैं ।































