रामनगर चौकी इंचार्ज को प्रैक्टिस के दौरान लगी गोली
करनाल, आशुतोष गौतम ( 14 दिसंबर) रामनगर चौकी इंचार्ज मुनीष कुमार के पैर में उस समय गोली लग गई, जब वे मधुबन अकादमी में फायर की ट्रैनिंग कर रहे थे। घायल अवस्था में एसएचओ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि हरियाणा मधुबन पुलिस अकादमी में करनाल के सभी एसएचओ को दो दिन की फायर ट्रैनिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। प्रैक्टिस में एसएचओ मनीष कुमार के पैर की एड़ी में गोली लग गई। फिलहाल उनके पैर से गोली निकाल ली है। वह बिल्कुल सुरक्षित है।

































