राणा रणजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव पर प्रदेश वासियों को बधाई दी
जसवाल, ( ऊना ) जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव पर समस्त देश वासियों व प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। अतः केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले साल पास किये गए तीन काले कृषि क़ानूनो को आज वापिस लेने पर सभी किसान भाइयों व देश की आम जनता की जीत बताया है । राणा ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा नोटबन्दी, GST के बाद तीन कृषि कानून भी किसानों पर थोपने की कोशिश की गई थी। जिसके चलते किसानों ने इन तीनो किसान विरोधी कृषि कानूनों का डट कर विरोध किया। जिसके चलते लगभग एक साल लम्बे संघर्ष के बाद आज किसानों को सफलता मिली। आज देश की मोदी सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े। राणा ने किसानों की जीत की खुशी में गांव पंजावर मैं लड्डू बांटे व सभी किसान संगठनों, आम किसानों व आम जनता को इस जीत के अवसर पर बधाई दी। राणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के समर्थन में दिन रात खड़ी है, और आगे भी समर्थन करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी का शुरू से ही नारा रहा है जय जवान जय किसान जिसके चलते अपने देश के जवानों वअन्नदाता के साथ खड़े रहना कांग्रेस पार्टी अपना अभिमान समझती है। राणा ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया व नमन प्रणाम किया। राणा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने कभी भी किसानों को निराश नहीं किया था। जिसके चलते आज भी देश में उन्हें याद किया जाता है वह आगे भी याद किया जाता रहेगा।






























