ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने कार्यकारिणी घोषित की
जसवाल, ऊना (30 जुलाई ) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने वीरवार को कार्यकारिणी घोषित कर दी। रविंद्र सहोड़ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, महासचिव रजनीश किमटा व सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा की सहमति से सभी नियुक्तियां की। ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने बताया कि मैहतपुर बसदेहड़ा से मुनीष सेट्ठी व अनिल भारद्वाज को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी जुझार सिंह, राकेश बहड़ाला, रणविजय चौधरी, जसपाल सिंह, पवनजीत सिंह राणा, राजेश पुरी, गोल्ड़ी कपिला, राजिंद्र प्रिंस, योग राज, अरविंद्र सैणी, अधिवक्ता राकेश चौधरी, कृष्णा देवी, राकेश कुमार व धर्मचंद को दी गई है। वहीं महासचिव की जिम्मेवारी सौरभ रत्न भारद्वाज, रोहित सहोड़, शिव सहोड़, रजनीश कुमार, पंकज वशिष्ट, अशोक सैणी, हरिकेश खड़वाल, विकास शर्मा व मंदीप राठौर को दी गई है। वहीं हरविंद्र सिंह मक्कड़ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविंद्र सहोड़ ने बताया कि सचिव की जिम्मेवारी राजिंद्र कसाना, अर्जुन राणा, राम कुमार, रणजोध सिंह, रवि कुमार, उर्मिला, नरेंद्र चौधरी, ज्वाला प्रसाद, विवेक ठाकुर, शाम छिब्बर, पवन अग्रिहोत्री, प्रेम सौंखला, अशीष शर्मा, जागीर सिंह, जगमोहन, प्रेम सिंह रायजादा व अशोक चौधरी को दी गई है। इसके अलावा सदस्यों में अनिल चौधरी, रामपाल चौधरी, अजय शर्मा, रामदेव, परमिंद्र संधू, राकेश ठाकुर, दर्शन, योगा सिंह, देसराज, अश्वनी, रामपाल चौधरी, सोहन लाल, विजय राजपूत, मुनीष वशिष्ट, सिकंदर, तीर्थ राम, अछर पाल, विजय राणा, जीवन शर्मा, राम गोपाल सैणी, सुरजीत सैणी, चन्न सिंह, प्रेम सिंह चौधरी, सतीश कुमार, गुरविंद्र सिंह, राजिंद्र कसाना, सतपाल, जसविंद्र कौर, नीरज शर्मा व रविंद्र कुमार शामिल है। रविंद्र सहोड़ ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, इसके लिए पूरी टीम एकजुट होकर काम करेगी।
सलिंद्र, मुकेश व रोहित बने शहरी अध्यक्ष- ब्लॉक कार्यकारिणी के अलावा सदर के ऊना, मैहतपुर बसदेहड़ा व संतोषगढ़ शहरी इकाई
सलिंद्र, मुकेश व रोहित बने शहरी अध्यक्ष- ब्लॉक कार्यकारिणी के अलावा सदर के ऊना, मैहतपुर बसदेहड़ा व संतोषगढ़ शहरी इकाई

अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। ऊना शहरी इकाई अध्यक्ष की जिम्मेवारी सलिंद्र पाल शिंदू को दी गई, जो कि लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने है। वहीं संतोषगढ़ इकाई अध्यक्ष की जिम्मेवारी लगातार मुकेश पुरी को दी गई। वहीं मैहतपुर बसदेहड़ा इकाई अध्यक्ष की जिम्मेवारी रोहित भारद्वाज को दी गई है।





























