समाजसेवी राणा रणजीत सिंह व हरमिन्दर सिंह चौधरी ने DSP दफ्तर हरोली में पल्स ऑक्सिमीटर, सेनेटाइजर व मास्क भेंट किए
जसवाल ( ऊना ) जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस व समाजसेवी राणा रणजीत सिंह एवम समाजसेवी हरमिन्दर सिंह चौधरी ने DSP दफ्तर हरोली में पल्स ऑक्सिमीटर, सेनेटाइजर व मास्क भेंट किए। कोविड के दूसरे खतरनाक स्ट्रेन के चलते यह सेवा की गई। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह व चौधरी हरमिन्दर सिंह ने DSP हरोली अनिल कुमार से मुलाकात कर पल्स ऑक्सिमीटर, मास्क व सेनेटाइजर उन्हें भेंट किए। जहां आज लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते कालाबजारी और चोरबाजारी कर रहे है। वहीं राणा जी और चौधरी जी जैसे लोग जनता की सेवा के लिए आम जन मानस को जरूरी सामान मुहैया करवाने में लगे है। पहले स्ट्रेन में भी राणा जी और चौधरी हरमिन्दर सिंह अलग अलग माध्यम से लोगो की सेवा के लिए लाखों रुपये खर्च कर चुके है। इस अवसर पर राणा जी और चौधरी जी ने बताया कि जनता की सेवा के लिए सदैव ततपर है और आगे भी जहां पर जरूरत पड़ेगी वहां पर जनता के साथ खड़े रहेंगे। राणा जी ने जिलावासियों व आम जनता से अपील की है, कि सभी बाहर जाते समय मास्क लगा कर रखे, सेनेटाइजर का प्रयोग करे और सोशल डिस्टेनसिंग बनाये रखे। खुद भी बचें, अपने परिवार को भी बचाएं और अपने इलाके का भी ध्यान रखे।

































