सतपाल सिंह सत्ती बसदेहड़ा में करेंगे 5 करोड़ केभूमिपूजन
ऊना, 15 फरवरी: छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आज बसदेहड़ा में 4.34 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 67 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए ऊना भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल गिल ने बताया कि सतपाल सिंह सत्ती प्रातः 10 बजे बसदेहड़ा पहुंचेंगे और इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ऊना में सतपाल सिंह सत्ती की अगुवाई में लगातार विकास कार्य जारी हैं। पिछले 3 साल में सत्ती ने साबित कर दिया है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए कोई अहम पद होना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता संभालते ही शक्ति ने ऐलान किया था कि कांग्रेस के नेता एक डायरी लगा ले जिस पर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले तमाम विकास कार्यों की सूची अपने पास सहेज कर रखते जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से जनता भी भली प्रकार से परिचित है। अब कांग्रेस के नेताओं को भी अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा। हरपाल गिल ने बताया कि सतपाल सिंह सत्ती भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत बाद दोपहर धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
-0-