देहलां ने नरवाल अकैडमी हरियाणा को हराकर जीता कबड्डी खिताब, पंजाब पुलिस के मन इंद्रमणि बेस्ट रेडर और दीपक बेस्ट डिफेंडर
Baddi, 15 फरवरी (kavita gautam) ग्वाल जख स्पोर्ट्स क्लब बरुणा द्वारा आयोजित 2 दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हो गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने शिरकत की एव विजेताओं को इनाम बांटे । इस टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी कुलवंत राणा द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंतिम देहलां महादेव (ऊना) की टीम ने नरवाल अकादमी हरियाणा को 28 के मुकाबले 32 अंकों से हराकर खिताब जीता। 55 किलो वर्ग में कैथल की टीम ने बरुणा की टीम को 19 के मुकाबले 23 अंकों से हराया। इसी प्रकार महिला मुकाबले में साई हॉस्टल बिलासपुर की टीम ने दभोटा टीम को 23 के मुकाबले 28 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। ओपन मुकाबले में विजेता टीम को ₹61000 एवं ट्राफी प्रदान की गई जबकि रन अप टीम को 41000 एवं ट्रॉफी दी गई । इसी तरह महिला वर्ग में विजेता को 21000 रु व ट्राफी प्रदान की गई जबकि उपविजेता टीम को 15000 रुपए एवं ट्राफी प्रदान की। 55 किग्रा वर्ग में बिजेता टीम को 11000 रु ब ट्राफी तथा उपविजेता को 7100 रु व ट्राफी प्रदान की गई। पुरुष वर्ग में पंजाब पुलिस के इंद्रमणि को बेस्ट रेडर एवं दीपक को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार महिला वर्ग में को निधि बेस्ट रेडर एवं साक्षी को बेस्ट डिफेंडर का खिताब दिया गया। समाजसेवी कुलवंत राणा ने 31 हजार एवम विधायक लखविंद्र राणा ने 15 हजार रु सहयोग राशि प्रदान की। इसके अलावा जतिंदर राणा ने 11 हजार, गणेश 11 हजार ,गोल्डी राणा 51 हजार, राणा परिवार यूएसए 71 हजार एवम प्रवीण ठाकुर बिटटू ने भी 31 हजार का सहयोग क्लब को दिया ।






























