खंड विकास ऊना के सोजन्य से चताड़ा में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक
जसवाल, ऊना (30 नवंबर) आदर्श ग्राम पंचायत चताड़ा में नशा निवारण विषय पर खंड विकास ऊना के सोजन्य से काय्रक्रम आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी यशपाल सिंह ने गांववासियों, महिलाओं, स्वयंसेवियों तथा विशेष तौर पर युवाओं को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जुड़कर कर गांव का विकास करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ किरण शर्मा ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने नशा मुक्ति को लेकर रैली निकाली गई। कार्यक्रम में गुरप्यारी देवी, लता बाली, रंजना बख्शी, जेई पूनम कालिया, विकास खंड एसडीओ राकेश कुमार व अन्य उपस्थित हुए।





























