मंडी प्रशासन ने मोबाइल दुकानों की व्यवस्था की
रोज-रोज मंडी में नहीं आएं: तारी
करनाल, आशुतोष गौतम ( 24 मार्च ) कोरोना वायरस के संक्रमण की आाशंका को देखते हुए आज सरकार द्वारा जारी किए गए लाक डाउन आर्डर का असर दिखाई दिया। करनाल में सब्जी मंडी और सड़कों पर इसका असर दिखाई दिया। सब्जी मंडी में मार्कीट बोर्ड के अधिकारियों ने लोगों को रोकने के लिए शहर में मोबाइल वेन को चलाना शुरू कर दिया है। सभी सैक्टरों में मोबाइल वैन के माध्यम से सब्जी बैचेंगे। इस मामले को लेकर मार्कीट कमेटी के सचिव सुन्दर काम्बोज ने बताया कि अनाज और सब्जी मंडी में केंटीन बंद कर दी गई हैं। लगभग पांच से सात हजार मास्क वितरित किए गए। इसके अलावा 300 बोतल सेनीटाइजर की बोतल वितरित की गई ळैं। वाटर कूलर के पास साबुन की बट्टी रखी गई हैं। इस मामले में आढ़ती ऐसासिएशन के प्रधान अवतार सिंह तारी ने बतायाक मंडी में जो भी किसान आ रहे हैं। उनको सेनीटाइज किया जा रहा है। सभी दुकानों को सेनीटाइज किया गया हैं। उन्होंने बताया हक किसानों को हाथ धुलवाकर उनको पैसे दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी हर संभव कोशिश है कि सभी डिजटल आदान प्रदान करें।उन्होंने बताया कि मंडी में लोग भीड़ में नहीं आएं। इस अवसर पर मार्कीट कमेटी के अधिकारी पंकज तुली ने बताया कि कल से सैक्टरों में सब्जियां मोबाइल बेन के माघ्यम से भेजी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सब्जियां को लेने मंडी नहीं आएं। उनके घरों के पास ही सब्जियों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह मंडी मे ंएक मीटर की दूरी पर रेहड़ी और फउ़ लगाने की व्यवस्था करने की बात की जा रही हैँं।

































