एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा
जसवाल,( ऊना ) क्षेत्र के सभी स्कूलों में अग्रणी एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया नंगल पहले ही शिक्षा के क्षेत्र में, खेलों के क्षेत्र में और संस्कारित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्कूल में एक और नया कदम शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए किया है । मंगलवार को स्कूल में लीड ग्रुप के विशेषज्ञों द्वारा अभिभावक परामर्श मीटिंग का प्रबंध महा प्रबंधक सोमेश शर्मा और प्रधानाचार्य एम एल शर्मा के निर्देशानुसार किया गया। यह मीटिंग पूर्ण रूप से सफल रही इसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लीड के विशेषज्ञ द्वारा किस तरह से बच्चों की शिक्षा को प्रभावी बनाया जाए , इससे संबंधित जानकारी दी गई । इसमें अभिभावकों ने विशेष रूचि दिखाई, उन्होंने बहुत ही जोश के साथ इस मीटिंग को अटेंड किया। इसमें लीड के विशेषज्ञों द्वारा अंग्रेजी भाषा को किस तरह से उत्कृष्ट बनाया जाए, बोलचाल की भाषा बनाया जाए, इसमें टीचिंग को किस तरह से बेहतरीन किया जाए, कोडिंग बच्चों को कैसे सिखाई जाए ,बच्चों के भविष्य को कैसे संवारा जाए, बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायों तक कैसे पहुंचाया जाए, स्मार्ट क्लासरूम को रटने की बजाय उसे समझ कर कैसे पढ़ा जाए इस सब की जानकारी विशेषज्ञ द्वारा अभिभावकों को दी गई। अभिभावकों ने बड़े ही उत्साह के साथ उनके सभी निर्देशों को सुना और समझा और उन्होंने इस लीड ऐप के महत्व को समझते हुए इसे डाउनलोड किया ।जिससे शिक्षा का स्तर भविष्य में बेहतर बनेगा। घर बैठे इस एप के द्वारा सभी अभिभावक अपने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड, उनकी डेली अटेंडेंस , पूरा रिकॉर्ड एक एप के द्वारा घर बैठे आराम से देख सकते हैं, और इस ऐप के द्वारा बच्चों को शिक्षा प्रैक्टिकल तरीके से दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन की कुछ नया करने की कोशिश हमेशा इसी तरह से जारी रहेगी और यह विद्यालय हमेशा क्षेत्र में अग्रणी बना रहेगा।






























