लॉकडाउन-4 में अंतर जिला आवाजाही को मिली अनुमति, आठ घंटे खुलेंगे बाजार
ट्रेनिंग के बाद शुरु हो पाएंगी ब्यूटी पार्लर, बार्बर शॉप्स
जसवाल, ऊना (18मई) लॉकडाऊन चार में अब हिमाचल में बिना पास के अंतर जिला आवाजाही हो पाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता दौरान दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते आंतक को देखते हुए लॉकडाऊन को 31 मई तक बढ़ाया गया है। इसी के साथ प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन ऊना ने लॉकडाऊन-चार में कुछ नई सुविधाओं को जोड़ा है। जिला ऊना में कर्फ्यू के दौरान ढील को आठ घंटे किया गया है। जिला ऊना में अब बाजार 7 से 3 बजे तक खुलेंगे। दुध, सब्जी व ब्रैड आदि की दुकानें छोड़कररविवार को बाजार बंद रहेंगे, लेकिन मीट, चिकन व मछली की दुकानें रविवार को खुलेंगी। मंगलवार यह दुकानें बंद रहेंगी। जिला कंटेनमैंट जोन एरिया को छोड़कर अन्य स्थानों पर कमर्शिलय दुकानें अब सात से तीन बजे तक आठ घंटे के लिए खुल पाएंगी। उक्त सभी हिदायतें कंटेनमैंट जोन एरिया में लागू नहीं होगी।
कुछ दिनों में खुलेंगी ब्यूटी पार्लर व सैलून खुलेंगे – ऊना में जल्द ही ब्यूटी पार्लर व बार्बर की शॉप्स खुल पाएंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने ब्यूटी पार्लर व सैलून का काम करने वालों के लिए ट्रेनिंग सैशन का आयोजन किया जाएगा। कुछ गाईडलाईन्स के साथ ही दो-तीन दिन में ब्यूटी पार्लर व बार्बर की शॉप्स खुलेंगी। इसके अलावा अन्य कार्यालय तय समय अनुसार खुलेंगे। जबकि उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि अब जिला ऊना में स्पोर्टस कॉम्पलैक्स भी खुल पाएंगे और खेल गतिविधियां शुरु होंगी। केवल खिलाड़ी ही स्टेडियम में जाएंगे, दर्शक नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए 10 साल से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी मैदान में न जाएं। उन्होंने कहा कि मैदान में सोशल डिस्टैसिंग का ख्याल रखा जाए। हाथों को सैनेटाइज करें। वहीं मास्क का प्रयोग जरुर करें।
ये रहेंगे बंद – लॉकडाऊन चार में जहां नए बदलाव के साथ शुरु हुआ हैं , वहीं कई संस्थान अभी भी नहीं खुल पाएंगें। जिनमें स्कूल, शिक्षण संस्थान, कोचिंग क्लास, होटल, शॉपिंग मॉल्स, जिम, स्वीमिंग पूल, थियेटर, पार्क, ऑडिटोरिम आदि शामिल हैं। इसके अलावा धार्मिक संस्थान खोलने पर भी अभी पाबंदी रहेंगी। धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं होगी।
जिला से अन्य राज्यों को जाने के लिए 2000 ने किया आवेदन
लॉकडाउन के चलते जिला ऊना में फंसे लोगों 2000 लोगों ने अपने घरों तक जाने के लिए आवेदन किया है। वहीं अंब-अंदौरा से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जाने के लिए 1400 आवेदन जिला प्रशासन के पास आए हैं, जिनमें से 15 ने ऊना जिला प्रशासन के पास पंजीकरण किया है। यह ट्रेन 20 मई को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी।

































