एसएसआरवीएम में इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरे अपनी कला के रंग
जसवाल, ऊना क्षेत्र में अग्रणी और अलग पहचान के लिए प्रसिद्ध एसएसआरवीएम नया नंगल विद्यालय में दिवाली के उपलक्ष में अनेकों प्रितियोगिताएं करवाई गई ।जिनका आयोजन विद्यालय के महा प्रबंधक श्री सोमेश शर्मा और प्रधानाचार्य श्री एम शर्मा के निर्देशानुसार करवाया गया । लंबे अंतराल के बाद विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत ही उत्साह जनक रहा। लैंप मेकिंग,दिया सजावट,कार्ड मेकिंग और रंगोली सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बहुत ही बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। इंटर हाउस रंगोली मेकिंग में तो विद्यार्थियों ने कमाल ही कर दिया। जिसमें किसी ने ग्रीन दिवाली के संदेश और किसी ने बेहतरीन रंग संयोजन के साथ अपनी रंगोली का प्रर्दशन किया। कृष्ण हाउस की रंगोली को प्रथम स्थान,शिवा हाउस की रंगोली को द्वितीय और लक्ष्मी तथा दुर्गा हाउस की रंगोली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।सभी प्रतिभागियों का महा प्रबंधक श्री सोमेश शर्मा जी ने और प्रधानाचार्य श्री एम शर्मा जी ने हौसला बढ़ाया ,विजेताओं को बधाई दी पर और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभ कामनाएं दी।
Attachments area





























