उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगे लिबर्टी कंपनी के उत्पाद
करनाल, आशुतोष गौतम (18 अक्तूबर) दिवाली के शुभ पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लिबर्टी की ओर से महासेल का आगाज आज शुक्रवार को किया गया। यह महासेल 1 दिसंबर 2019 तक रेलवे रोड स्थित सिगनस अस्पताल के समीप लिबर्टी पार्क में लगाई गई है। इसका समय सुबह 11 बजे से सांय 7 बजे तक का है। सेल का शुभारंभ हैड चैनल सेल्स रामनाथ वर्मा ने विधिवत तरीके से किया। उन्होंने बताया कि सेल में लिबटी्र कंपनीने बहुत ही किफायती दामों पर उच्च क्वालिटी के जूते व एसेसरीज उपलब्ध करवाई है। जिसमें बच्चों के खूबसूरत जूते, लेडिज के लिए सुंदर सुंदर डिजाइन की चप्पलें, पुरूषों के लिए फारचून व स्पोर्टस शूज, लेडिज बैग, जेंट्स पर्स, बच्चों के लिए जुराबें, लेपटाप बैग, स्टोली बैग सभी एक ही छत के नीच उपभोक्ताओं को उपलब्ध होंगे। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। उपभोक्ता बेफिक्र होकर यहां अपनी पसंद का सामान खरीद सकते हैं। असमाजिक तत्वों से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस का भी प्रबंध किया गया है। जाम से निजात के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस अवसर पर सेल इंचार्ज जितेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजकुमार छाबड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
































