मंडी में आए धान की एक एक ढ़ेरी को खरीदने का मिला आश्वासन
भाकियू कार्यकर्ताओं की टीम मंडी का करेगी दौरा, धान खरीद का लिया जाएगा जायजा
करनाल, आशुतोष गौतम (1 नंवबर) धान की समुचित खरीद न होंने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में गुस्साए किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करनाल अनाज मंडी स्थित प्रदेश मंडीकरण के मार्किट कमेटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया। किसानों ने सरकार पर धान खरीद की मुक्कमल व्यवस्था न करने को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।

सरकार विरोधी धरने प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष यशपाल राणा व महिला विंग की जिलाध्यक्ष नीलम राणा स्टोंडी ने सयुंक्त तौर पर की। इससें पूर्व किसान भवन में जिला स्तरीय मासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में धान की खरीद न होंने का मुद्दा जोरदार ढ़ंग से उठाया गया। किसान पंचायत में निर्णय लेने के उपरांत किसानों ने मार्किट कमेटी की ओर कूच किया और मंडी में पहुंच कर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जब मार्किट कमेटी के अधिकारियों को इस बात की भनक लगी तो मार्किट कमेटी के सचिव सुन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी किसानों के बीच पहुंच गए। इस दौरान काफी देर तक किसानों ने अधिकारियों व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। आंदोलित किसानों के बीच पहुंचे सचिव सुन्द्र सिंह ने यह कह कर किसानों को शांत किया कि मंडी में आए धान की एक एक ढ़ेरी को खरीदा जाएगा। तब कहीं जाकर किसान शांत हुए। सचिव सुन्द्र सिंह ने किसानों से धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की ओर से धान खरीद करने के आदेश मिल चुके है। अब किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष राणा ने कमेटी सचिव सुन्द्र सिंह की ओर से धान खरीद करवाने के दिए गए आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। किसान धरने से उठ कर वापिस लौट गए। भाकियू नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि धान खरीद में कौताही बरती गई तो कमेटी सचिव को बंधक बना लिया जाएगा। भाकियू प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि 2 नवंबर को फिर धान खरीद का जायजा लेने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं की टीम मंडी को दौरा करेगी। जिलाध्यक्ष राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की एकता कमजोर होंने की वजह से किसानों का शोषण हो रहा है। किसान राजनेतिक दलों के झूठे बहकावे में आकर गुमराह हो रहे है। इसलिए किसानों की फसले सही दामों पर नही बिक रही है। किसानों को अपनी ताकत को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, प्रचार मंत्री सुरेश कांबोज, जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, महिला विंग की अध्यक्ष नीलम राणा, प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, विनोद राणा, सुनील नली, किसान नेता नेकीराम, रामफल नरवाल, सतीश कलसोरा, राज सिंह राणा, रणबीर कतलाहेडी, हुकम सिंह दादुपुर, सतबीर मढ़ाण, राजबीर मान, भलेराम, नकली राणा कैरवाली, पाल सिंह महमदपुर, आभेराम, वेद सांगवान, जोगिन्द्र शेखपुरा, प्रकाश देशवाल, जयपाल शर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।





























