परवाणु शहर में हिमुडा ने पीने के पानी के करीब 3000 कनैक्शन दिए
मदन मैहरा, परवाणू (1 नंवबर) औद्योगिक शहर परवाणु में सरकारी विभागों के पास पानी का बिल चुकाने के लिए भी बजट नहीं है। यही कारण है कि शहर में बी.एस.एन.एल. व आयकर विभाग परवाणु बैरियर स्थित कार्यालय ने हिमुडा के लाखों रुपए पानी के बिल नहीं चुकाए है। हालांकि हिमुडा ने ऐसे विभागों पर कारवाई करते हुए पानी के कनैक्शन भी काटे है, लेकिन सरकारी विभागों द्वारा ही पानी के बिल जमा न करना अपने आप में ही कई सवाल खड़े कर रहा है।
गौर हो कि परवाणु शहर में मौजूदा समय में हिमुडा द्वारा पानी की सप्लाई किया जा रहा है। यहां पर हिमुडा ने करीब 3000 कनैक् शन दिए है, जिसमें करीब 2650 घरेलू व 450 व्यवसायिक कनैक् शन है। ऐसे में यहां पर डिफाल्टरों की बात की जाऐ तो सरकारी विभागों सहित करीब 140 लोगों ने अपने पानी के बिल नही चुकाए है और हिमुडा को करीब इन लोगों से 18 लाख रुपए वसूलने है। हिमुडा ने पिछले करीब 3 महिनों से कारवाई करते हुए सभी डिफाल्टरों के कनैक्क्षन काटे है और अब इन लोगों के कनैक् शन पानी के बिल जमा होने के बाद ही दोबारा जोड़े जा सकेंगे। मजेदार बात तो यह है कि दूसरों को टैक्स भरने को कहने वाला आयकर विभाग ने काफी समय से करीब 2.50 लाख व बी.एस.एन.एल. ने करीब 3 लाख रुपए बिल के जमा नहीं किए है।
एच.आर.टी.सी. व ई.एस.आई. अस्पताल भी हुआ था डिफाल्टर की सूची में शामिल:
डिफाल्टरों की सूची में यही नही कि आयकर व बी.एस.एन.एल. ही शामिल है बल्कि एच.आर.टी.सी. व ई.एस.आई अस्पताल भी इस सूची में शामिल था था। एच.आर.टी.सी. ने करीब 1.50 लाख व ई.एस.आई. अस्पताल परवाणु ने करीब 57 हजार रुपए नही चुकाए थे। इसके बाद हिमुडा ने दोनों के पानी के कनैक् शन काटने के आदेश जारी किए थे, लेकिन दोनों ने पानी का कनैक् शन कटने के डर से बिल जमा करवा दिए।
हो सकती है कानूनी कारवाई :
काफी लंबे समय से बिल जमा न करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ हिमुडा कानूनी कारवाई करने की योजना बना रही है। डिफाल्टरों ने करीब 18 लाख रुपए नहीं चुकाए है और इसे वसूलने के लिए आने वाले दिनों में कानूनी कारवाई देखने को मिल सकता है।
140 डिफाल्टरों ने पानी के बिल जमा नहीं किए :
करीब 140 डिफाल्टरों ने पानी के बिल जमा नहीं किए है और उनके कनैक् शन काटे गए है। डिफाल्टरों की सूची में बी.एस.एल. व परवाणु बैरियर स्थित आयकर विभाग भी शामिल है। डिफाल्टरों से करीब 18 लाख रुपए वसूले जाने है।
– एस.पी. कपलेश, एस.डी.ओ., हिमुडा परवाणु।
Show quoted text




























