हरोली में विकास कार्यो को लेकर एचपीएसाईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने अप्पर बढेडा में ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया
जसवाल ( ऊना ) हरोली हल्के में हो रहे विकास कार्यो को लेकर एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने अप्पर बढेडा में लगभग ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया । इस मौके पर उन्होंने अधिकारियो को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द ही यह सड़क जनता को समर्पित की जाएगी व हरोली विधानसभा में एक भी सड़क कच्ची व टूटी फूटी नही रहेगी जिसके लिए जयराम सरकार बचनबद्ध है । इस सड़क की सबसे खास बात यह है कि आजादी के बाद इस रास्ते के सुधार के लिए किसी भी सरकार ने कोई यहमत नही उठाई थी व जब इस गांव के लोगो ने प्रो राम कुमार को इस रास्ते का दुखड़ा बताया तो विभाग से इस सड़क के लिए डीपीआर मंगवाई गयी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस सड़क के लिए ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए जिसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है व जिस कच्ची सड़क पर चलना भी गांव बासियों को मुश्किल था आज वह सड़क बनकर तैयार होने की कगार पर है तथा इस सड़क के बनने से अब लोगो को 3 किलोमीटर से घूमकर आना पड़ता था अब उनको मोहल्ले से सीधे में सड़क पर आने के लिए चन्द मिंट लगेंगे । स्थानीय जनता ने बताया कि आजादी के इतने दशक बीत जाने के बाद भी उनकी सुध किसी ने नही ली अब इस कार्य को करवाने का बीड़ा प्रो राम कुमार ने उठाया है व एक आलीशान सड़क बनकर जनता के लिए तैयार होने वाली है जिसका लाभ अप्पर बढ़ेडा गांव के सेंकडो आवादी को होगा । इस मौके पर हिमकेप्स के चैयरमेन देसराज राणा , हरोली भाजपा महामंत्री नरिंदर राणा , ज़िप सदस्य कमल सैनी , लाल सिंह , जगदीश चन्द , मास्टर परवीन , हर्ष कुमार , कश्मीरी लाल सहित अन्य गांव के लोग उपस्थित थे































