धमकी देने वालों को चेताया, दम है तो रोक कर दिखाओ
Jaswal (ऊना ) तिरंगा हमारी आन, वान और शान है। तिरंगे का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। यह बात शिवसेना वाल ठाकरे के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने कही है। उन्होंने पंद्रह अगस्त को तिरंगा फहराने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले आंतकवादी संगठन को चेताया कि अगर उनमें दम है तो रोककर दिखाएं। हिमाचल में आजादी का दिन धूमधाम से मनाया जाएगा और देश की शान तिरंगा फहराया जाएगा। वशिष्ठ ने कहा कि आज भी पत्रकारों को धमकी भरे फोन आए हैं। लेकिन इन फोन कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। देश के लिए हम सब एक है। देश की अखंडता को किसी ने आज तक चुनौती दी, उसका हश्र क्या हुआ है, सब जानते है। उन्होंने कहा कि ऐसी गीदड़ भवकिओ से हम डरने वाले नहीं है। हम इंट का जवाब पत्थर से देना जानते है। उन्होंने आंतकवादी संगठन के मुखिया को चेताया कि वो तो डर कर विदेश में छुपा है और देशवासियों को धमकी दे रहा है, अगर दम है तो विल में से बाहर निकल कर सामने आए। उन्होंने कहा कि पंद्रह अगस्त को आजादी के दिन तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए किसी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। शिव सेना इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ खड़ी है।
































