जिला संयोजक करणवीर राणा ने भाजपा आई.टी. विभाग जिला ऊना कार्यकारिणी घोषणा की
जसवाल, ऊना ( 18 अगस्त ) भारतीय जनता पार्टी आई.टी.विभाग जिला ऊना के संयोजक करणवीर राणा ने आई.टी.विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, प्रदेश सह संयोजक अनिल डढ़वाल भाजपा जिला ऊना अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया,जिला व मंडल के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के उपरांत जिला कार्यकारिणी का गठन किया। भाजपा आई.टी.विभाग जिला कार्यकारिणी में चिंतपूर्णी से एडवोकेट नीरज नाथ, सैंडी डोगरा, कुटलैहड से नमन कौशल, सुखदेव, ऊना से अरुण कौशल, मनु कौशल, राजन अग्रवाल, हरोली से कैलाश चंद्र राणा, नरेश कुमार कुंडू, गगरेट से दीपक जसवाल, रोहित कौशल को नियुक्त किया है। करणवीर राणा ने कहा आई.टी.विभाग केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता से सोशल मीडिया एव टेक्नोलॉजी के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाएगा और बूथ स्तर तक आई.टी.विभाग की टीम खड़ी की जाएगी।




























