नारा लेखन प्रतियोगिता में बंगाणा कालेज का ललित प्रदेश में रहा प्रथम, अंर्तराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
राजीव घीमान बंगाणा ( 3 जुलाई) हि.प्र.पुलिस द्वारा अंर्तराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर राज्यस्तरीय नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों व कालेजों के विद्यार्थियों ने 2528 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी, जिनका पुलिस द्वारा आकंलन के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया गया। इस प्रतियोगिता के परिणाम में नारा लेखन प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी कालेज बंगाणा का बी.एस.ई. फस्र्ट ईयर का छात्र ललित शर्मा प्रथम रहा है। इस प्रतियोगिता के क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागिताओं प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बंगाणा कालेज की प्राचार्य डा. आरती शर्मा ने कालेज के बी.एस.ई. फस्र्ट ईयर के छात्र ललित को नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम रहने पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कालेज के अन्य विद्यार्थियों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया है।
































