चुनाव को किसान मजदूर के मुद्दों पर केन्द्रित करने की कवायद
करनाल, आशुतोष गौतम (11 अक्तूबर) प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्टीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि पिछले पांच साल से किसान संगठन विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। और पिछले एक साल से किसान सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब पूरे प्रदेश के किसान किसान हित में प्रदेश स्तरीय निर्णय लेंगे। किसान हित की अनदेखी करने वाली पार्टी व उम्मीदवार का विरोध करेंगे। गौरतलब है कि किसान भवन पापीपत में सात सितम्बर को प्रदेश भर के किसान संगठनों व किसान प्रमुखों की बैठक बुलाई गई थी। उसमें निर्णय लिया गया था कि जो राजनीतिक दल किसानों के प्रमुख पांच मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेेंगे। उन दलों का समर्थन वारे में किसान संगठन विचार करेंगे। किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि अब बोट की चोट आंदोलन प्रदेश भर में चलाया जाएगा। और सभी पार्टियों के घोषणा पत्रों का तुलनात्मक अध्ययन कर किसी एक दल को राजनीतिक समर्थन दिया जाएगा। राजेंद्र आर्य ने कहा कि प्रदेश भर के 21 किसान मजदूर संगठन इस मुहिम में एक जुटता का परिचय देंगे। किसान मजदूर गांव देहात गरीब मजलूम नौजवान व महिलाओं के अध्किारों की सुरक्षा के लिए इस बार किसान संगठन मैदान में आएंगे। किसान नेता राजेंद्र आर्य ने बताया कि पिछले आठ महीनों से राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी तथाा केएमपी भूमि अधिगृहण मामले में किसानों के हित में अवार्ड बढ़वाने के लिए प्रदेश के दस जिलों में किसान आंदोलनरत हैं। आभी तक किसानों की सुनवाई सरकार द्वारा नहीं करने से किसान प्रदेश में भाजपा से नाराज हैं। नैशनल हाइवे 152 डी आंदोलन प्रदेश की 17 विधानसभा क्षेत्रों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के 15 गांव जिनमें सलीमपुर मदूद, पवनावा, चंदलाना, कौल, संगरौली, फरल, खेड़ी मटरवा, डुलयानी, मोहना, जांवा, हजवाना, बरसाना, करोड़ा, पूंडरी, थे वरेला व असंध विधानसभा क्षेत्रके 9 गांव जिनमें गंगाटेहड़ी, पोपड़ा, झीमरीखेड़ा, बाहरी, थल, शर्फअली खेड़ी, बस्सी ,राहढ़ा, बिलौना आदि शामिल हैं। इस प्रकार 17 विधानसभाओं में 9 से 22 गांव तक प्रभावित हैं। किसान नेता राजेंद्र आर्य ने कहा कि किसान जल्द ही बड़े फैसले का ऐलान करेंगे। चुनाव को किसान मजदूर के मुद्दों पर केन्द्रित करने की कवायद को तेज करेंगे।
































