ज़िला भाजपा ने ज़िप के 17 वार्डो के उम्मीदवार किये फाइनल, अगर कोई बागी हो लड़ा तो होगी कड़ी कार्यवाही – मनोहर
जसवाल (ऊना) भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना में जिला परिषद की 17 सीटों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है ।जिला भाजपा अध्यक्ष एवं मनोहर लाल व जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि सभी आला नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद उम्मीदवार तय किए गए हैं ।उन्होंने कहा कि यह पार्टी के सभी जिला परिषद वार्डों के अधिकृत उम्मीदवार हैं ,पार्टी के कार्यकर्ता इन उम्मीदवारों की जीत के लिए कड़ी मेहनत करें ।उन्होंने कहा कि यदि इन वार्डो में भाजपा का कोई अन्य प्रत्याशी खड़ा होता है तो उसे पार्टी का समर्थन नहीं होगा ।उन्होंने कहा कि एक ही प्रत्याशी हर जिला परिषद वार्ड में पार्टी समर्थित रहेगा, ऐसे में यदि कोई अपनी मर्जी से प्रत्याशी के रूप में खड़ा होता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और स्थानीय मंडल से चर्चा करने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए निष्कासन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है ऐसे में सभी पार्टी के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि पार्टी के 17 प्रत्याशी इस प्रकार हैं । उन्होंने बताया कि मुबारिकपुर वार्ड से सुशील डडवाल, कुठेड़ा खैरला से रजनी मनकोटिया, ठठल से अर्जुन द्विवेदी, दियाडा से नरेश कुमारी, धुंधला से उर्मिला देवी , मोमनियार वार्ड से कृष्ण पाल शर्मा, बसाल वार्ड से मोनिका कुमारी ,टब्बा वार्ड से अशोक धीमान, बहडाला से राजेंद्र कुमार, रायपुर वार्ड से नीलम कुमारी ,ललड़ी से कमल सैनी,पालकवाह से राणो, हरोली से रमा, पंडोगा से ओंकारनाथ, अंबोटा से पिंकी देवी ,सघनेई से संगीता देवी व भद्रकाली से विश्वजीत पटियाल भाजपा समर्थित उम्मीदवार रहेंगे।





























