कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर गुरुवार को पहुंचेंगे थाना कलां
जसवाल , ऊना (25 सितंबर)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम को थानाकलां पहुंचेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 26 सितंबर को मंत्री वीरेंद्र कंवर हमीरपुर कॉलेज में एक संगोष्ठी के मुख्यतिथि होंगे और देर शाम तक थाना कलां पहुंचेंगे। वह 27 सितंबर को सुबह 10 बजे थाना कलां आईपीएच विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे और शाम 3 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री 28 सितंबर को त्यूड़ी में आयोजित होने वाली एक संगोष्ठी में शामिल होंगे और 29 सितंबर को मंडी जिला के सजाऊ पिपलू में एक संगोष्ठी में भाग लेंगे। वीरेंद्र कंवर 30 सितंबर को थाना कलां के अंबेडकर भवन में पोषण माह के समापन अवसर पर मुख्यतिथि होंगे।




























