आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए 11 से 23 अक्तूबर तक चलेगा अभियान: एडीएम
जसवाल , ऊना 01 अक्तूबर:- हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 11 से 23 अक्तूबर तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों सहित रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना अरिंदम चौधरी ने दी।
एडीसी ने बताया कि इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के तरीकों एवं आपदा जोखिम को कम करने के उपायों बारे जन साधारण को पंचायत स्तर व ग्राम सभाओं तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठक में आपदा जोखिम को कम करने बारे चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिला शिक्षा उप-निदेशकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन को लेकर सभी स्कूलों में स्लोगन, पोस्टर, निबंध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
11 अक्तूबर को मॉक ड्रिल का आयोजन
एडीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि 11 अक्तूबर को जिला के सभी सरकारी कार्यालयों, सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षिणक एवं तकनीकी संस्थानों (स्कूल, कॉलेज व आईटीआई प्रशिक्षण केंद्रो) में अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
































