मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सोमवार ऊना प्रवास पर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सम्मेलन में होंगे मुख्यतिथि
ऊना (10 नवंबर)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सोमवार ऊना में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 40वें प्रांत अधिवेशन में उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 8.50 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचेंगे और इसके बाद वह सुबह 9 बजे सर्किट हाउस ऊना आएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 9.30 बजे श्री श्री रविशंकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में भाग लेने के लिए सर्किट हाउस से रवाना होंगे। इसके बाद 11.30 बजे सीएम स्कूल से पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचेंगे और पंजाब के सुल्तानपुर लोधी जाएंगे।































