विधायक कांग्रेस की बात छोड़ें आनी विधानसभा के विकास कार्यों में ध्यान दें…परस राम
नीना गौतम कुल्लू, 10 नवंबर। आनी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी परस राम ने कहा कि भाजपा के वर्तमान विधायक किशोरी लाल सागर विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेसपर गुटबाजी का आरोप लगा रहे है। आनी विधानसभा मे विकास के नाम पर कुछ भीनहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हें 25000 लोगों का प्यार मिला है। भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलने का है। आनी अस्पताल को 100 बैड का किया जाना अधिसूचना तक सीमित है अस्पताल मे न तो 100 बैड लगे और न ही अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाप की नियुक्ति हुई। अपितु पूर्व में स्वीकृत डॉक्टरों के पद भी रिक्त चल रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आनी में सब डिपो सिर्फ कागजों पर चल रहा है यहां कोई भी नई बसें नही आई, विधायक लोगों को 22 बसें आने की बात कर रहे है जोकि एक सफेद झूठ है। मेला मैदान के टेंडर की बात तो विधायक किशोरी लाल बार बार करते आ रहे है पर अभी तक मैदान का काम शुरु ही नहीं हुआ। जनमंच की तिथि को पिछली घोषणाएं पूरी न होने के डर से बार बार बदला जा रहा है। पूर्व के जनमंच में लोगों द्वारा जिन समस्यों को उठाया गया है उनका भी अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका।