33वीं जिला करनाल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा
करनाल, आशुतोष गौतम (5 नवंबर) कान्वेंट स्कूल में 33वीं जिला करनाल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन हुई रिंक रेस और इनलाइन रेस में खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। मुकाबले रोमांचकारी रहे। जिला स्केटिंग संघ के प्रधान अविनाश बंसल और सचिव संदीप गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए करनाल टीम का चयन किया जाएगा। कोच संजय गोयल ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-पांच वर्ष आयु वर्ग में मृणाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। पांच से सात वर्ष आयु वर्ग में लड़कों में कविश ने पहला, अनिष ने दूसरा व वरद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अयाना प्रथम, काव्या द्वितीय व अविका तृतीय रही। सात से नौ वर्ष आयु वर्ग में पार्थ ने पहला, रोनित ने दूसरा व कुनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में निहल प्रथम, नव्या द्वितीय व नवरूप तृतीय रही। नौ से 11 वर्ष आयु वर्ग में लक्षय ने पहला, आरव ने दूसरा व नैतिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ऋषिका प्रथम व गौरी द्वितीय रही। 11 से से 14 वर्ष आयु वर्ग में दिव्यम ने पहला, हिमेश ने दूसरा और चिराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में दिशा प्रथम, अवनी द्वितीय व निकिता तृतीय रही। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में समरजीत ने पहला, नमन ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अरांची प्रथम, वंशिका द्वितीय व कशिश तृतीय रही। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वैभव गुलाटी अव्वल रहे। इसी प्रकार इनलाइन रेस में पांच से सात वर्ष आयु वर्ग में लड़कों में अर्थव ने पहला, शौर्य ने दूसरा व अरमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सृष्टि प्रथम, तनिशा द्वितीय व कनिका तृतीय रही। सात से नौ वर्ष आयु वर्ग में लड़कों में पार्थ ने पहला व दिव्यांश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अनन्या ने पहला व गुरबाणी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नौ से 11 वर्ष आयु वर्ग में रेहान चौधरी ने पहला, अदित्या ने दूसरा व नमन हुड्डा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अराध्या प्रथम, सन्वी द्वितीय व आरना तृतीय रही। 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों में तेजस मेहला ने पहला, दिपंाशु ने दूसरा व आंजनेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सिमरन प्रथम व समरजीत द्वितीय रही। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में माहिन ने पहला व तनिष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नरेंद्र सिंह अव्वल रहे। प्रतियोगिता के संचालन में पंकज बत्तरा, बलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, जजपाल सिंह, राजेश गांधी, अमित राणा व रेखा का सहयोग मिल रहा है।


































