एसएसआरवीएम ऊना में 400 नन्हे विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया BHT, news, ऊना एसएसआरवीएम ऊना में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के उपलक्ष्य में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के लगभग 400 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान एमडी सुमेश कुमार शर्मा एवं शैक्षणिक प्रमुख सुरिंदर रात्रा द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एमडी श्री सुमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि मूल्य आधारित एवं समग्र शिक्षा ही एक सशक्त समाज का निर्माण करती है। प्रधानाचार्य श्रीमती बृज बाला शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें अनुशासन, एकाग्रता तथा निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधक सुश्री साक्षी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने लक्ष्यों को आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जो विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय के लिए गर्व का क्षण रहा।

































