मान्या राएज़ादा ने 98.2% अंकों के साथ SSRVM स्कूलों की श्रृंखला में ऊना जिला में किया टॉप, राजनीति विज्ञान में प्राप्त किए 100 में से 100 अंक
BHT news, ऊना, 13 मई : SSRVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के माध्यम से संस्थान का नाम रोशन किया है। मन्या रैज़ादा ने 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं बल्कि SSRVM स्कूलों की श्रृंखला में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि ऊना जिला में भी टाॅप किया है। उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। मेधावी विद्यार्थियों में कोमल पाटियाल ने 93.2%, सिमरन ने 92.2%, अमितोज़ ने 89%, रचित शर्मा ने 86.2%, अनमोल हांडा ने 83%, हर्षिता चंदेल ने 81.4%, मनप्रीत ने 81%, प्रेमलता ने 80.8%, डॉली ने 80.6% तथा इवाना ने 80% अंक प्राप्त किए। मन्या रैज़ादा ने इतिहास में 99, अंग्रेज़ी में 99 तथा अर्थशास्त्र में 97 अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। गुरप्रीत कौर ने अंग्रेज़ी में 98 अंक तथा समृद्धि ने अंग्रेज़ी में 94 अंक प्राप्त किए। प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्टाफ सदस्यों को शानदार परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि SSRVM ऊना और SSRVM नंगल की निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता समर्पित शिक्षकों, अनुशासित विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। SSRVM ऊना तथा SSRVM नंगल के प्रधानाचार्यों ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





























