डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के 7 छात्रों ने प्रारंभिक स्तर की परीक्षा पास कर अंतिम चरण में किया प्रवेश
जसवाल, ऊना ( 12 दिसंबर ) डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने ‘विक्रम साराभाई साइंस फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘नेशनल स्पाट, 2019’ प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के 7 छात्रों ने प्रारंभिक स्तर की परीक्षा को पास कर अंतिम चरण में प्रवेश कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्रारंभिक स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में आदित्य वरधन विज ,आशुतोष गुप्ता, मनन अवस्थी, स्पर्श ठाकुर, रिक्की चौधरी, अभिनव शर्मा और सौम्या शर्मा रहे। इन छात्रों ने परीक्षा के विभिन्न चरणों से मॉक टेस्ट, एप्टिट्यूड व एबिलिटी टेस्ट को पार कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विदित हो कि इस परीक्षा की कट ऑफ 90% से अधिक रही। प्राचार्य अतुल महाजन ने छात्रों को बधाई दी और अंतिम चरण की परीक्षा के लिए डटकर मेहनत करने का आह्वान किया। श्री महाजन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं छात्रों को भविष्य में सफलता पाने में सहायक होती हैं। उन्होंने विज्ञान शिक्षक दिशि वधावन, बबीता जोशी व दीपशिखा के प्रयासों की सराहना की।

































