फर्जी शिवसेना के नाम पर राजनीतिक चमकाने वाले सावधान :-शिवदत्त विशिष्ट
BHT news, ऊना। शिवसेना प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिवदत्त वशिष्ठ ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना शिंदे गुटका शिवसेना नाम और धनुषबाण निशान पर मोहर लगा दी है और उन्होंने आगे कहा कि यह एक सत्य की जीत है। उन्होंने बताया कि शिवसेना असल शिवसेना है और इस संगठन का नाम और निशान का उपयोग कोई दूसरा ना करें अगर किसी ने अपनी कोई फर्जी शिवसेना बना रखी है तो वह शिवसेना का नाम लिखने से परहेज करें नहीं तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मीडिया को भी यह कहा है कि अगर कोई शिवसेना नाम से खबर लगवाता है तो उससे स्पष्टीकरण लेकर ही प्रकाशित करें ।क्योंकि यहां कई प्रकार की फर्जी शिवसेना काम कर रही है असल शिवसेना वही है जिसका निशान धनुषबाण है ।


































