डाईट देहलां में जिला स्तरीय कला उत्सव 23 अक्तूबर को
जसवाल , ऊना (26 सितंबर)- जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन 23 अक्तूबर को डाईट देहलां में किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए डाईट प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस कला उत्सव में जिला भर के सरकारी, गैर सरकारी, अनुदान प्राप्त पाठशालाओं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में चार प्रकार की एकल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें कंठ संगीत, वाद्य संगीत, चित्रकला तथा नृत्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 4-6 मिनट की अवधि निर्धारित की गई है तथा एक पाठशाला से अधिकतम 8 विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 9वीं, 10वीं, 11वीं तथा 12वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी कार्यक्रम समन्वयक सतविंदर चावला के पास 15 अक्तूबर से पहले जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी विशेष रूप से सुनिश्चित की जाए।






























