अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समारोह 1 अक्तूबर को बचत भवन में
जसवाल, ऊना, 27 सितंबर: सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 1 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे बचत भवन, ऊना में आयोजित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना संदीप कुमार करेंगे। यह जानकारी आज यहां जिला कल्याण अधिकारी, ऊना सुरेश शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि समारोह में वरिष्ठ नागरिकों की संयुक्त परामर्श समिति के साथ विभिन्न विभागों के जिलाध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की जाएगी जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के अलावा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।






























