ऊना के बांके बिहारी अस्पताल में ईडी की टीम ने दी दस्तक
BHT news,ऊना: ऊना – नंगल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड का घोटाला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार बांके बिहारी अस्पताल में वुधवार को ईडी की टीम ने दस्तक दी और उक्त मामले में छापामारी करने पहुंची। बताया जा रहा है कि लोगों से पैसे ले कर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए गए और बिना बीमारी के इलाज की हिमकेयर फाइलें बनाई गई जिससे सरकारी खजाने को चूना लगाया गया तथा बिलों में भी हेराफेरी की गई। ईडी की छापामारी से अस्पताल के प्रबंधकों में भी हड़कंप मचा रहा। बताते चलें कि ईडी की दविश जिला कांगड़ा के कुछ अस्पतालों में भी हुईं है।

































