बॉलीवुड गायक गगन जम्वाल ने बताया गाने की शूटिंग शिमला के विभिन्न स्थानों पर की गई है
ऊना (BHT news) बॉलीवुड गायक एवं फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के गुरु डॉ. गगन सिंह जम्वाल ने कुखेड़ ( नूरपुर ) में आयोजित एक समारोह में “हमारी ड्रीम गर्ल ” गाना अपने यू-ट्यूब चैनल मेलोडियस गगन सिंह पर लॉन्च किया। यह जानकारी देते हुए गायक गगन सिंह ने बताया कि नूरपुर के कुखेड़ गांव के डॉ. गगन सिंह जम्वाल पिछले दस वर्षों से भारत की आर्थिक नगरी मुंबई में ड्रीम गर्ल हेमामालिनी को संगीत की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता पूर्व सैनिक कौशल सिंह ने “हमारी ड्रीम गर्ल ” गाने को विधिवत रूप से लॉंच किया। इस मौके पर मंच पर “वी लव यू हेमा जी व वी लव यू ड्रीम गर्ल” के जयघोष से गूंज उठा।
डॉ. गगन सिंह जम्वाल ने बताया कि उन्होंने अपना गाना “हमारी ड्रीम गर्ल” प्रख्यात अदाकारा, नृत्यांगना व राजनीतिज्ञ हेमामालिनी को समर्पित किया है। हाल ही में मुम्बई में आयोजित हेमामालिनी के आवास पर आयोजित उनके जन्मदिन समारोह में डॉ. गगन सिंह जम्वाल को लगभग दो घंटों तक गाने का मौका मिला था। डॉ. गगन सिंह जम्वाल ने बताया कि “हमारी ड्रीम गर्ल” गाने को उनके साथ डॉ. महेंद्र राठौर ने गाया है। गाने को आलोक रंजन झा ने लिखा है व संगीत जैकेप ने दिया है। गाने की धुन स्वयं डॉ. गगन सिंह जम्वाल है जबकि निदेशक सुशील शर्मा है। विडियो की शूटिंग शिमला के विभिन्न स्थानों पर की गई है।
उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी उनकी प्रिय शिष्या है, वह विश्व की बहुत बड़ी अदाकारा एवं नृत्यांगना है। इसलिए उन्होंने यह गीत हेमामालिनी को समर्पित किया है। हेमामालिनी अपनी आत्मकथा में ही अपने गुरु डॉ. गगन सिंह का जिक्र कर चुकी है। हेमामालिनी ने ” हमारी ड्रीम गर्ल ” गाना लॉन्च करने पर स्वयं गगन सिंह को फोन कर आभार जताया व अपने गुरू के पैतृक गांव के दर्शन करने की इच्छा जताई। गगन सिंह ने बताया कि उनकी संगीत यात्रा को आगे बढ़ाने में अपने पिता कौशल सिंह, माता स्व. लीला देवी, भाई पवन कुमार, भाभी नीलम व पत्नी सोना ठाकुर का आभार जताया। उनके गानों चक्की पर धमाका, नखरों, रोजिज ओर बल्श ने खूब धमाल मचाई हुई है।






























