जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से कुलदीप सिंह हुए सेवानिवृत
जसवाल , ऊन ( 30 सितंबर)
जिला कल्याण बोर्ड विभाग से कुलदीप सिंह 13 बर्ष की सेवाएं देकर सोमवार को सेवानिवृत हुए। यह जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर रघवीर सिंह ने बताया कि इससे पहले कुलदीप सिंह ने लगभग 17 बर्ष तक सेना में सेवाएं दी थी। उसके बाद उन्होनें बर्ष 2006 से एक ड्राईवर के रूप में सैनिक कल्याण विभाग ऊना में लगभग 13 बर्ष तक अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होने बताया कि वह 58 बर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए हैं और विभाग में एक अच्छी छाप छोडक़र गए हंैं। कुलदीप सिंह एक अच्छे, अनुशासन और मेहनती कर्मचारी थे। मेजर रघवीर सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह ने विभाग में रहकर पूरी ईमानदारी, बफादारी, अनुशासन तथा अच्छे मेल-जोल रख कर अपनी सेवा को पूर्ण किया है। जिसके लिए वह सराहना से कम नहीं है। उन्होने बताया कि कुलदीप सिंह ड्राईवरी के साथ-साथ आफिस सबंधी काम भी करते थे। जहां तक कि एक क्लर्क की भूमिका भी निभाते थे। वहीं सेवानिवृत कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होने आंरभ से लेकर अब तक विभाग में जो सेवाएं दी हैं वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दी हैं। उन्होने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है और वह अब अपनी जीवन शैली अपने परिवार के साथ निर्वहन करेगें।





























