विधायक सतपाल सत्ती ने मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का भी श्रद्धापूर्वक श्रवण किया BHT news,ऊना: विधानसभा क्षेत्र ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक विराट सम्मेलन में विशेष रूप से शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज द्वारा धर्म प्रचार और समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलता है। विधायक ने मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का भी श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत कथा की व्याख्या देश के प्रख्यात कथा वाचक गौरव कृष्ण शास्त्री द्वारा की जा रही है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच रहे






























