महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागमहिलाओं से किए वादों से मुकरने वाली पार्टी को अब जवाब देना होगा: विनय शर्मा
BHT news,ऊना, हिमाचल प्रदेश:भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मुद्दे पर भी कांग्रेस ने अपनी नकारात्मक और अवसरवादी राजनीति का परिचय दिया है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक को पारित न होने देना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता, राजनीतिक दुर्भावना और दोहरे चरित्र का स्पष्ट प्रमाण है।उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस मंचों से महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहीं दूसरी ओर जब महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने का अवसर आता है तो वही कांग्रेस अड़ंगेबाजी और विरोध की राजनीति पर उतर आती है। यह आचरण न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों के साथ सीधा विश्वासघात है।विनय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। महिला आरक्षण विधेयक भी इसी दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। लेकिन कांग्रेस को महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चिंता अधिक है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं से ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। यही नहीं, महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आर्थिक और सामाजिक सुविधाएं देने के जो बड़े-बड़े दावे किए गए थे, वे भी केवल घोषणाओं तक ही सीमित रह गए हैं।विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं को केवल एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। चुनाव के समय झूठे वादों की झड़ी लगाई जाती है, लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। हिमाचल की महिलाएं आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और कांग्रेस की कथनी-करनी के इस अंतर को भली-भांति समझ चुकी हैं।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल भ्रम फैलाने, झूठे वादे करने और जनता को गुमराह करने तक सीमित है। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध और हिमाचल में महिलाओं से किए गए वादों को पूरा न करना—ये दोनों उदाहरण यह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं कि कांग्रेस को महिलाओं के उत्थान से कोई सरोकार नहीं है।विनय शर्मा ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के इस असली चेहरे को पहचानें और आने वाले समय में ऐसे राजनीतिक दलों को करारा जवाब दें, जो केवल सत्ता के लिए जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं।अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के अपने संकल्प पर अडिग है और भविष्य में भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी






























