अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान पद का चुनाव स्थगित BHT news,ऊना, 23 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान पद का प्रस्तावित चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महासंघ के वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों के चलते अधिकांश कर्मचारी प्रतिनिधि आदर्श आचार संहिता के पालन तथा चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में 24 अप्रैल को निर्धारित चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कर पाना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए महासंघ ने सर्वसम्मति से चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है। नई तिथि निर्धारित होने पर सभी संबंधित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को समय रहते सूचित कर दिया जाएगा।
महासंघ के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही नई तिथि तय कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।






























