भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता
डॉ. रणधीर जसवाल, बाथू (ऊना), 28 अक्टूबर 2026
करवा चौथ के पारंपरिक उल्लास और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत करते हुए इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने आकर्षक और मनमोहक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। मेहंदी के रंगों से सजे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों को प्रोत्साहित करने के साथ छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को निखारना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार बहल तथा कुलसचिव डॉ. जे.एस. राणा ने छात्राओं की भागीदारी और उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को सामने लाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों पर जोरकार्यक्रम ने करवा चौथ के पारंपरिक उत्साह को विश्वविद्यालय परिसर में साकार किया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी कला प्रदर्शित करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मिला।विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्थान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सके।




























