ऊना सदर के भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां ने विधायक सतपाल रायजादा द्वारा वन मंत्री की पत्नी को लेकर की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां ने कहा कि ईद के चांद की तरह ऊना की जनता को दिखने वाले विधायक अब जब फिर से बयानबाजी में हाजरी लगवाने पहुंचे हैं ताे वह एक कष्ट और करते हुए जनता कोे बताएं कि पेखूबेला के शराब कांड के दाैरान मौके पर उनकी गाड़ी और उनका पूरा स्टाफ क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि विधायक को यह भी जनता को बताना चाहिए कि पेखूबेला शराब कांड की जांच में क्या सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में घुस कर अधिकारियोंे पर विधायकी का रौब झाड़ने के लिए जनता ने रायजादा को नहीं चुना था। विधायक खुद को दानवीर करण बताकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं कि अपनी गाड़ी वह हमेशा अपने स्टाफ को लाने और घर छोड़ने के भेजते हैं, विधायक बताएं कि वह विधानसभा से गाड़ी के भत्ते लोगों की सेवा के लिए लेते हैं या अपने स्टाफ को ऐश करवाने के लिए। रमेश ने कहा कि खुद से पूछे गए सवालों के जबाव कभी न दे पाने वाले लोग दूसरों पर सवालों की बौछार करते ठीक नहीं लगते। रमेश भड़ोलियां ने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता तक से कोई सवाल पूछने से पहले विधायक जनता यह जरूर बताएं कि पेखूबेला क शराब कांड के दौरान उनकी गाड़ी और उनका स्टाफ वारदात की जगह पर क्या कर रहे थे, विधायक यह भी बताने की जहमत जरूर उठाएं कि पुलिस को उनकी गाड़ी जब्त क्यों करनी पड़ी और उनके स्टाफ को गिरफ्तार क्यों किया गया।
कांग्रेस विधायक बताएं गाड़ी के भत्ते अपने स्टाफ को ऐश करवाने के लिए लेते हैं – रमेश भड़ोलियां
कांग्रेस विधायक बताएं गाड़ी के भत्ते अपने स्टाफ को ऐश करवाने के लिए लेते हैं – रमेश भड़ोलियां
जसवाल , ऊना (9 अक्तूबर)































