सीएम के दौरे को लेकर दून विस पहाड के लोगों में भारी उत्साह
बीबीएन 13 अक्तूबर। महलोग सभा की मासिक बैठक पटटा कार्यालय में अध्यक्ष बी.आर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अक्तूबर महीने में दीवाली से ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमन्त्री की होने वाली प्रस्तावित रैली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि सीएम की रैली को लेकर पहाड के लोगों में भारी उत्साह व आशायें हैं। सीएम बीबीएन उद्योग संघ के रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेने बददी आ रहे हैं।
गौरतलब है कि धर्मशाला और पच्छाद के मध्यावधी चुनावों के तुरन्त बाद मुख्यमन्त्री की दून विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा तथा अनेक उद्यघाटन और शिलान्यास किये जाने प्रस्तावित है। पिछले वर्ष भी चन्डी की जनसभा में मुख्यमन्त्री के न पहुंच पाने के कारण लोगों में निराशा ही हाथ लगी थी। हालांकि सीएम ने गोयला में उनका हैलीकॉप्टर लैंड न होने की वजह से तुरन्त शिमला की ओर रूख किया। तथा वहां से विडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये जनसभा को स बोधित किया था। परन्तु सामने से सीएम को सुनने वालों तथा अपनी मांग पत्र लेकर आये लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। 1 मई 2018 को सीएम जयराम ठाकुर ने बददी में विशाल नशा विरोधी रैली को संबोधित किया था। तथा प्रदेश से हर हाल में नशा मिटाने का दृढ संकल्प दोहराया था। लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में पहला अवसर है जब पहाड के लोगों को प्रदेश के युवा सीएम से रूबरू होने तथा सामने से अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। महलोग सभा के अध्यक्ष बुधिराम वर्मा ने कहा कि जयराम के प्रस्तावित दौरे को लेकर पहाड के लोगों में भारी जोश है तथा पहाड क्षेत्र की बडे लंबे समय से चली आ रही मांगो को पूरा होने की आशा नजर आ रही है। पहाड की मुख्य मांगों में पहाडी क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कालेज, दून हल्के में केई भी एसडीएम कार्यालय न होने की वजह से पटटा महलोग में उप-तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय खुलना समय के अनुसार सबसे बडी मांग है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में दो ही विस क्षेत्र कसौली तथा दून ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अपना एसडीएम कार्यालय नहीं है। यदि पटटा महलोग में एसडीएम व बीडीओ कार्यालय खुलता है तो दून हल्के की डेढ दर्जन पंचायतों के साथ साथ कसौली विस की आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। क्योंकि अब तक इन पंचायत के लोगों को सैकडों किलोमीटर दूर नालागढ अथवा सोलन अपना कार्य करवाने के लिए जाना पडता है। इसके इलावा बरोटीवाला से सुबाथु स्टेट हाईवे को पिछली केन्द्र ने डबल लेन करवाने का वादा किया था। लेकिन अभी तक इस सडक का कुछ नहीं हुआ। इसे शीघ्रताशीघ्र डबल लेन करना अनिवार्य है। क्योंकि तभी पहाड के लोगों के जीवनस्तर में बदलाव लाया जा सकता है यदि यहां सडकें अच्छी होंगी। और बनलगी में वर्षों से उद्योग विभाग की सैकडों बीघा खाली पडी जमीन पर भी उद्योगपति अपने उद्योग स्थापित कर पायेंगे