आवारा कुत्तों की नसबंदी का ऑपरेशन पशु चिकित्सालयों में निशुल्क किया जाता है
ऊना (18 अक्तूबर)- पशु चिकित्सालय ऊना में पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 4 आवारा कुत्तों की नसबंदी की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने बताया कि रक्कड़ निवासी पल्लवी रणौत इन कुतों को लेकर पशु चिकित्सालय आईं थी, जिस पर विभाग के डॉ. राकेश भट्टी, डॉ. मोहित, डॉ. परमेश की टीम ने कुत्तों को ऑपरेशन किया।
उप निदेशक ने बताया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी का ऑपरेशन पशु चिकित्सालयों में निशुल्क किया जाता है और सर्जरी के तीन तक फ्री इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। ग्यारह दिन के बाद टांके खोल दिए जाते हैं, जिसके बाद कुत्ते स्वस्थ हो जाते हैं।
































