पूरे ऊना जिला में मचाई धूम एलबम के डायरेक्टर विक्टर जॉन ने थपथपाई मनोज राणा की पीठ
जसवाल , ऊना (19 अक्तूबर)-
जिला ऊना की ग्राम पंचायत झंबर के छोटे से गांव लाम के मनोज राणा ने गायिकी के क्षेत्र में जिला ऊना के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। आखिरकार सोमवार को मनोज राणा की कड़ी मेहनत के बाद परपोज-वन एलबम रिलीज हो ही गई। जिसकी काफी दिनों से सोशल मीडिया पर धूम मची हुई थी। एलबम रिलीज होते ही युवक, युवतियां व गायिकी के क्षेत्र में दिलचस्वी लेने वालों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान एलबम के निदेशक विक्टर जॉन ने मनोज राणा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के इस युवा गायक में पंजाबी गायिकी का जो हुनर उन्हें देखने को मिला है वह उसकी सराहना करते हैं। उन्होने कहा कि ऊना का यह गायक अगर पूरी लगन के साथ काम करता है तो वह ऊना व हिमाचल का ही नहीं, बल्कि पूरे देश और विश्व में प्रसिद्ध हो सकता है। उन्होने कहा कि वह हर समय मनोज राणा के साथ खड़े हंैं। परंतु इस युवक की आर्थिक दशा को देखते हुए हम सभी तथा आम बुद्धिजीवियों के सहयोग की अत्याधिक आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सोमवार 21 अक्तूबर को मनोज राणा का पंजाबी गाना रिलीज हुआ है और इस गाने का म्यूजिक जस्सी ब्रदर ने किया है। वहीं इस गाने के लफज भिंदर मान ने दिए हैं। जबकि इसका वीडियो उन्होने बतौर एलबम निदेशक के रूप में खुद तैयार किया है। उन्होने बताया कि इस गाने में सबसे बड़ी बात यह है कि वल्र्ड फेमस आवाज की मल्लिका रानी रणदीप ने अपनी आवाज में मनोज राणा के साथ गाया है और उनके इस गाने को देश की मशहूर कंपनी बीएस रिकॉडिंग कंपनी द्वारा लांॅच किया गया है।
बचपन से ही गायिकी में रहा शोक
इस बारे में जब मनोज राणा से पूछा गया, तो उन्होने बताया कि उन्हें बचपन से ही गायिकी में शोक रहा है उन्होने इससे पहले भी कई भेटें तथा पंजाबी गाने रिलीज किए हैं और उन्हें आम जनता का काफी सहयोग मिला है। उन्होने बताया कि उन्होने संगीत की शिक्षा उस्ताद जगतार व बलराम (ऊना) से ली है और उनके मार्गदर्शन में उन्होने अनेकों भजन व कबाली गाकर लाईव शो किए हैं। बता दें कि एक गरीब परिवार से जन्मे और लगभग डेढ़ बर्ष की आयु में पिता का साया उठ जाने के बाद भी मनोज राणा जैसे-जैसे बड़ा होता गया, पढ़ाई के साथ उसने गायिकी के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन किया है और आज उसकी तीसरी एलबम *परपोज-वन* रिलीज हुई है। हालांकि कई दिनों से मनोज राणा के गानों कीे धूम सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा रही थी। इस मौके पर क्षेत्रीय राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपिन्द्र ठाकुर, ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष चंदन शर्मा, वीरू राजपूत, कपिल ठाकुर, सन्नी राणा व शम्मी ठाकुर सहित कई अन्य युवक मौजूद रहे।





























