डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यशाला का किया आयोजन
जसवाल , ऊना (22 अक्तूबर) डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सोमवार को अग्निशमन विभाग के सहयोग से प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल सेवा योजना इकाई के लगभग एक सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया कार्यशाला अग्निशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी करतार सिंह की देखरेख में लगाई गई जिसमें विभाग के अधिकारी मुकेश कुमार व अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों को आग के विभिन्न प्रकारों तथा उन्हें बुझाने के विभिन्न यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवकों कोआग बुझाने के यंत्रों को प्रयोग करने की विधियों के बारे में भी बताया गया इस अवसर पर स्वयं सेवकों में विशेष उत्साह देखा गया स्वयंसेवकों नहींअधिकारियों सेआज से जुड़े विभिन्न प्रश्नों को पूछ करअपनी शंकाओं को दूर किया इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के उपप्रधान श्री बलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों में जीवन में आने वाली विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता में वृद्धि होती है जो इस आयु वर्ग के बच्चों के लिएअति आवश्यक है स्कूल राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी रामकुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस जानकारी कोअपने अभिभावकों वआस पड़ोस में सांझा करके लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें

































