आरसीईपी के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन 25 को
करनाल, आशुतोष गौतम (23 अक्तूबर) केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्रिय व्यापक, आर्थिक भागेदारी (आरसीईपी) को लेकर किए जा रहे प्रतावित समझौते को लेकर देशभर के किसानों में भारी रोष की लहर पनप रही है। जिसकों लेकर आने वाली 24 अक्तूबर को पूरे देश में भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में रोष प्रदर्शन किए जाएगें। प्रदर्शन के उपरांत संबंधित जिलाधीशों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रिय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नाम ज्ञापन सौंप कर किसान अपनी आपत्ति दर्ज करवाएंगे। प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए जिलाध्यक्ष यशपाल राणा की अध्यक्षता में स्थानीय किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राणा ने बताया कि प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेंदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आरसीईपी के विरोध में किया जा रहा यह किसान आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्वबीर सिंह तथा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोंवाल की अगुवाई में चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, जिला सरक्षंक महताब कादियान, जिला महासचिव सतपाल बड़थल, भाकियू प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, घरोंडा खंड अध्यक्ष विनोद राणा, दिलावर सिंह डबकौली, सिकन्द्र सिंह, सुभाष, वेद प्रकाश सागवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
भाकियू प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान ने बताया कि जहां 24 अक्तूबर को पूरे देश में किसान प्रदर्शन करेगें। वहीं हरियाणा में 24 अक्तूबर को मतगणना होने की वजह से 25 अक्तूबर को प्रदेशभर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधीश विनय प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा। सागवान कहा कि प्रदर्शन की अगुवाई अपने अपने जिलों के जिलाध्यक्ष करगें।
































