नवनियुक्त प्रधान रविन्द्र जसवाल ने कहा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा
जसवाल, ऊना (30 oct) हरोली भाजपा का नया मंडल प्रधान सर्व समति से रविन्द्र जसवाल को हरोली भाजपा ऑफिस में चुना गया । इस मौके पर चुनाव परीबेक्षक राकेश ठाकुर ने रविन्द्र जसवाल के नाम का अनुमोदन किया जिसपर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताते हुए सर्व समति से रविन्द्र जसवाल को हरोली मंडल का अध्यक्ष चुना गया । गौरतलब है कि रविन्द्र जसवाल लम्बे समय से पार्टी के बिभिन्न बिभिन्न पदों पर रह कर पार्टी के लिए कार्य करते रहे है इसे पूर्व वह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा बर्तमान में हरोली भाजपा के मंडल महामंत्री भी है । रविन्द्र जसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा और लोकसभा चुनावों में हो बढ़त भाजपा को मिली है इसे बरकरार रखकर 2022 में हरोली से भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा भेजना ही लक्ष्य है उन्होंने अपनी ताजपोशी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार भी जताया । इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो राम कुमार , जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा , हरोली भाजपा प्रभारी बलराम बबलू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसविंदर गोगा , अर्जुन सिंह, जगजीत मनकोटिया , नरिंदर राणा , दर्शन सिंह , राजीव राणा ,सतीश ठाकुर , सत्या राणा , तृप्ता देवी , रोजी देवी , सरोज ठाकुर, संयोजकता देवी , किरण बाला , हंसराज नाथी , जगमोहन मास्टर , कमल सैनी , परमजीत जसवाल , संजय शर्मा , सतीश गर्ग , राकेश राणा , देसराज खेपड़ , गुरविंदर खेपड़ , बिंदु बाँथ , कमल राज , हरबंस सैनी , परमजीत , सुनील , जसविंदर काला , रजत राणा , पवन फौजी, गोल्डी कौंडल , अमन ठाकुर , अनूप शर्मा , अनिल जसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।






























