नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए डीयूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारियों की गई नियुक्ति, जिला में 14 परीक्षा केन्द्रों पर 11014 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
करनाल, आशुतोष गौतम (14 नवंबर) जिलाधीश विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 16 व 17 नवम्बर को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2019 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिला में कुल 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 11014 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाधीश ने बताया कि 16 नवम्बर को सायं 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक होने वाली लेवल 3 पीजीटी प्राध्यापक परीक्षा के लिए 3871 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 17 नवम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लेवल 2 टीजीटी की परीक्षा के लिए 4335 परीक्षार्थी तथा 17 नवम्बर को ही सायं 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक लेवल 1 पीआरटी की परीक्षा के लिए 2808 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि 14 परीक्षा केन्द्रों के लिए 4 डीयूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी करनाल को राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड, गुरु नानक खालसा कॉलेज रेलवे रोड बिल्डिंग नं. 1 तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज बिल्डिंग नं. 2 के लिए डï्यूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी निसिंग को दयाल सिंह कॉलोनी स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल भवन नं. 1, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल भवन नं. 2 तथा मॉडल टाऊन स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के केन्द्रों के लिए डï्यूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंद्री को आदर्श पब्लिक स्कूल के दो केन्द्रों, ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल व निर्मल पब्लिक स्कूल के केन्द्रों के लिए डï्यूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी घरौंडा को पंडित चिंरजी लाल राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज के दो केन्द्रों तथा ओपीएस विद्या मंदिर सैक्टर 13 के दो केन्द्रों के लिए डï्यूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार निसिंग को रिजर्व डï्यूटी मैजिस्ट्रेट-कम-फ्लाईंग स्कवायड अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इसके अलावा पुलिस अधीक्षक करनाल, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला खजाना अधिकारी को उनकी ड्यूटी से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

































