स्नैंचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह गिरफतार
करनाल, आशुतोष गौतम ( 16 नवंबर) प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह को गुप्त तरीके से एक चोरी व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना के संबंध में सुचना प्राप्त हुए, सुचना मिलते ही आरोपी को गिरफतार करने के लिए प्रबंधक थाना द्वारा एएसआई प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर संबंधित स्थान के लिए रवाना किया गया। एएसआई प्रवीन कुमार व उनकी टीम ने अर्जुन गेट करनाल में पहुंचकर योजनाबद्व तरीके से छापामारी करके आरोपी रितिक पुत्र राकेश वासी वाल्मिकी बस्ती अर्जुन गेट करनाल को धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के सामने पेशकर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया व दौराने रिमांड उससे पूछताछ कर उसके एक साथी आरोपी सुमित उर्फ खुसकी पुत्र अश्विनी वासी वाल्मिकी बस्ती अर्जुन गेट करनाल को कलंदरी गेट से गिरफतार किया गया। पुलिस पुछताछ पर आरोपियों द्वारा चोरी और स्नैचिंग की चार वारदातों का खुलासा किया गया, जिनमें से तीन वारदात थाना शहर क्षेत्र की थी और एक वारदात कस्बा पिपली जिला कुरूक्षेत्र में करने बारे बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से वारदातों में प्रयोग की गई मोटर साईकिल व एक मामले में 1100 रूपये की राशि बरामद की गई, आज आरोपी रितिक की रिमांड अवधि समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा व आरोपियों को अन्य मामलों में शामिल जांच करके बरामदगी की जाएगी और घटना स्थलों की निशानदेही करवाई जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी थाना शहर करनाल में दर्ज एक डकैती के मामले में करीब दो साल पहले भी जेल जा चुके हैं और करीब 6/7 महीने पहले ही जेल से बाहर आए थे। इसके अलावा प्रबंधक थाना शहर की एक अन्य टीम ने उनके निर्दोशों के अनुसार एएसआई सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कार्य करते हुए गुप्त सुचना के आधार पर एक अन्य स्नैचिंग गिरोह के सदस्य आरोपी योगेश उर्फ गोलू पुत्र पवन वासी कुम्हारों कुंआ के पास जुण्डला गेट को हांसी चैंक के पास करनाल से गिरफतार किया। पुलिस पुछताछ पर आरोपी ने अपने अन्य साथी आरोपीयों विनय पुत्र कर्मसिंह वासी शंभू मौहल्ला जाटो गेट करनाल व राजन उर्फ काटड़ू पुत्र जानकीदास वासी सदर बाजार करनाल के साथ मिलकर एक महिला से पर्स छीना था। जिस संबंध में थाना शहर में मुकदमा धारा 379-ए भादस के तहत दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजन उर्फ काटड़ू पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में बंद है, जो उसे कोर्ट से प्रोडक्षन वारंट पर लेकर शामिल जांच किया जाएगा और दूसरे आरोपी विनय को भी बहुत जल्द गिरफतार कर सलाखों के पिछे पहुंचाया जाएगा। आज आरोपी योगेश उर्फ गोलू को माननीय अदालत के सामने पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा व दौराने रिमांड आरोपी के कब्जे से उपरोक्त मामले के संबंध में पूछताछ कर बरामदगी की जाएगी व घटना स्थल की निशानदेही करवाई जाएगी।






























